वोटर आईडी कार्ड (Voter Id Card) 2025:- वोटर कार्ड यह कोई नार्मल कार्ड नहीं होता है वोटर आईडी कार्ड भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाता है भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां पर हर व्यक्ति को यह अधिकार होता है वह किसी भी राजनीतिक पार्टी को अपना वोट दे सकता है और उसे बहुमत में लाकर सरकार बन सकता है वोटर कार्ड का उपयोग अन्य उद्देश्यों के अनुसार करते हैं जैसे पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय हमसे जब कोई पहचान पत्र के रूप में हमसे कोई दस्तावेज मांगा जाता है तो हम वोटर कार्ड का उपयोग कर सकते हैं इसके साथ में हम जब किसी प्रमाण पत्र या मोबाइल बैंकिंग से संबंधित किसी सर्विस का उपयोग करते हैं तो हम वोटर आईडी कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं वोटर आईडी कार्ड को चुनाव आयोग द्वारा सर्वप्रथम 1993 में जारी किया गया था
किसका बनेगा वोटर कार्ड ?
वोटर कार्ड यानी मतदाता पहचान पत्र भारतीय संविधान के अनुसार जब किसी भारतीय महिला तथा पुरुष की आयु 18 साल या 18 साल से अधिक हो जाती है तो वह भारत सरकार से वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है पहले यह प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑफलाइन थी लेकिन अब निर्वाचन आयोग https://voters.eci.gov.in/ की वेबसाइट पर जाकर आप वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के बाद निर्वाचन आयोग आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरीफाई करता है जानकारी वैध होने के बाद आपका वोटर आईडी कार्ड जारी कर दिया जाता है जिसको आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और आपके एड्रेस पर बाय पोस्ट भेज दिया जाता है

क्या हैं वोटर आईडी कार्ड के फायदे ?
- वोटर आईडी के माध्यम से आप किसी भी राजनीतिक पार्टी को अपना मत (वोट) दे सकते हैं
- वोटर आईडी का उपयोग आप पहचान पत्र Identity Proof के रूप में कर सकते हैं
- भारतीय नागरिक होने का यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है
- वोटर आईडी को आप मोबाइल, सिम, बैंकिंग आदि में आप दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं
वोटर आईडी कार्ड को बनवाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
- आवेदक का हाई स्कूल (दसवीं 10th) का मार्कशीट
- आवेदक के पिता का वोटर आईडी कार्ड
वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन कैसे बनाएं 2025
Voter Card Online Process :- वोटर आईडी कार्ड के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं जिसके लिए आपको इलेक्शन कमिशन की आधिकारिक https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है
- वोटर हेल्पलाइन ऐप इंस्टॉल करें:
- वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करें और ओपन करें।
- लॉगिन/रजिस्ट्रेशन:
- अगर आप पहले से रजिस्टर हैं, तो अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- अगर नहीं, तो “न्यू यूजर” पर क्लिक करें, अपना मोबाइल नंबर डालें, पासवर्ड बनाएं और ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

नया वोटर रजिस्ट्रेशन:
- लॉगिन के बाद, “वोटर रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें और “फॉर्म 6 – न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन” चुनें।
- “लेट्स स्टार्ट” पर क्लिक करें और “यस, आई एम अप्लाईंग फॉर द फर्स्ट टाइम” चुनें।

.व्यक्तिगत जानकारी भरें:
- अपनी राज्य, जिला, और विधानसभा सीट चुनें।
- अपनी जन्मतिथि चुनें और प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि) अपलोड करें।
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र के लिए कोई दस्तावेज़ (JPEG/JPG फॉर्मेट, 2MB से कम) अपलोड करें।
- फोटो अपलोड करें:
- अपनी फोटो अपलोड करें (JPEG/JPG फॉर्मेट, 200 KB से कम)।
- बेसिक जानकारी भरें:
- अपना नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरें।
- यदि आवश्यक हो, तो परिवार के सदस्य की जानकारी भरें (मोबाइल नंबर, ईमेल आदि)।
- पता विवरण:
- अपना पता (घर का नंबर, सड़क का नाम, गांव/कस्बा, पोस्ट ऑफिस, पिन कोड, आदि) भरें।
- पता प्रमाण (जैसे- बिजली बिल, गैस बिल, आधार कार्ड) अपलोड करें।
- पता प्रमाण (JPEG/JPG फॉर्मेट) अपलोड करें।
- परिवार सदस्य की जानकारी:
- अगर किसी परिवार सदस्य का नाम वोटर लिस्ट में है, तो उनके विवरण (नाम, संबंध, वोटर आईडी नंबर) भरें।

- घोषणा:
-
- घोषणा फॉर्म भरें, जिसमें आप अपने विवरण और पते पर रहने की तारीख की पुष्टि करें।
- समीक्षा और सबमिट करें:
- सभी जानकारी की समीक्षा करें। अगर सब कुछ सही है, तो आवेदन सबमिट करें।
- आपको एक रिफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
